प्रक्षेक व डीईओ ने लिया मतगणना स्थल का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रक्षेक (सामान्य) जनक प्रसाद पाठक व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा 62- संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन की मतगणना को सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिगत हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज में बनाये गये स्ट्रॉग रूम, सहित मतगणना कक्षों, मतगणना हेतु लगाये जा रहे टेबल सहित अन्य सुविधाओं/व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार उपस्थित रहे। 
           निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा की मतगणना हेतु बनाये गये अलग-अलग मतगणना कक्षों में पहुॅचकर सुचारू, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष मतगणना हेतु आवश्यक सभी सुविधाओं व्यवस्थाओं एवं संसाधनों का बारिकी से निरीक्षण एवं सम्बंधित एआरओ से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।  
        निरीक्षण के दौरान मतगणना स्थल पर मतगणना हेतु मतगणना काउंटर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा का संचालन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कूलर, पंखे आब्जर्वर रूम, मीडिया सेंटर, प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली  गयी। 
      प्र्रेक्षक ने कहा कि मतगणना स्थल पर जो भी कार्य अभी अवशेष है उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए। 
       निरीक्षण के दौरान समस्त एआरओ, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी संजीव राय, उप जिलाधिकारी डा. सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, अधिशाषी अभियन्ता आरके पाण्डेय, सहायक अभियन्ता पीडब्लूडी विमल कुमार, ईओ खलीलाबाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…

21 minutes ago

तीन संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह, गोरखपुर का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…

26 minutes ago

लो-हाइट अंडरपास निर्माण की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…

30 minutes ago

यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…

35 minutes ago

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…

39 minutes ago

सोनार महापंचायत की तैयारी को लेकर मगहर में बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली…

43 minutes ago