Categories: Uncategorized

राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के विजेताओं को किया सम्मानित

लखनऊ/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के 34 राज्य विश्वविद्यालयों के मध्य आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का फाइनल चरण राजभवन, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिसमें दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र कृष्ण कुमार मिश्रा ने एकल नाट्य प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। माननीय राज्यपाल के मार्गदर्शन और प्रेरणा से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। ऐसे आयोजनों से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ता है। बल्कि उनकी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर मिलता है।”
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

1 hour ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

2 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

4 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

4 hours ago