युवती ने लगाया शिक्षक को नौकरी के नाम पर रुपये लेने व छेड़-छाड़ करने का आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहगौरा निवासी एवं पेशे से शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद को चतुर्थ श्रेणी कर्मी (चपरासी) की संविदा के नाम पर एक युवती ने नगद 50 हजार रुपया सहित नौकरी के नाम पर बार-बार इधर-उधर बुलाने, नौकरी का झासा देने तथा अकेला देख छेड़खानी करने की कोशिस करने का आरोप लगाया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपर पुलिस अधिक्षक से मुलाकात करके शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया है।युवती ने कहा है कि चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहगौरा निवासी एवं पेशे से शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद को चतुर्थ श्रेणी कर्मी (चपरासी) की संविदा के नाम पर मुझसे नगद 50 हजार रुपया लिया तथा नौकरी के नाम पर बार-बार इधर-उधर बुलाने ,नौकरी का झांसा देने एवं अकेला देख छेड़-खानी करने का प्रयास करता था जिससे तंग आकर मै काफी परेशान थी। युवती ने अपर पुलिस अधिक्षक से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधिक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि मामले को संम्बधित थाने पर भेज कर मामले मे उचित कार्यवाही किया जायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

42 seconds ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

8 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

20 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago