Categories: Uncategorized

धू-धू कर जल रहा लक्ष्मीपुर वन रेंज का जंगल,जिम्मेदार बेखबर

केवलापुर खुर्द वन चौकी से 100 मीटर दूरी का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग हरियाली के मामले में जिला मुख्यालय का मुकुट जैसा शोभा बनाये हुए है। सौन्दर्य को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन तरह तरह की योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रहा है ताकि आने वाले समय मे पर्यटकों को लुभाया जा सके। लेकिन इन दिनों वन विभाग के जिम्मेदार आला धिकारी जंगल की सुरक्षा करने में विफल नजर आ रहे हैं। लक्ष्मीपुर रेंज के अंतर्गत केवला पुर वन चौकी क्षेत्र में रोहिन नदी के बगल में जंगल धू-धू कर जल रहा है।लेकिन सम्बन्धित बीट अधिकारी सहित वन रेंज के आला अधिकारी मौन धारण किये हुए है।
प्राप्त समाचार के अनुसार लक्ष्मीपुर वन रेंज के अंतर्गत केवला पुर वन चौकी के तहत रोहिन नदी के बगल में जंगल धू- धू कर जल रहा था। वन चौकी से मात्र 100 मीटर दूरी पर यह घटना घटित हुआ लेकिन जिम्मेदार वहां आग बुझाते नही देखे गए। जिससे हरियाली पर संकट दिनों दिन मंडरा रहा है।वन विभाग की यह लापरवाही जिलाधिकारी के जंगल सफारी जैसी योजना को धूमिल करने का संकेत कर रहा है।ऐसे में समय रहते जिला प्रशासन नही जगा तो विकास के जगह पर विनाश सुनिश्चित है। इस सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया मामला संज्ञान में नही है।जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

16 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

17 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

19 minutes ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

1 hour ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

1 hour ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

1 hour ago