व्यय प्रेक्षक ने वरिष्ठ कोषाधिकारी, वीएसटी, वीवीटी एवं लेखा टीम के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक (व्यय) ब्रजेश किशोर सिंह (आईआरएस) द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 62-संतकबीरनगर के विधानसभा-खलीलाबाद के अन्तर्गत कार्यालय, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतकबीरनगर में वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार के साथ वीडियो सर्विसलांस टीम, विडियो विविंग टीम तथा सहायक व्यय प्रेक्षकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन सम्बन्धी अभिलेखों की समीक्षा की तथा अपने-अपने कार्यों को चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान व्यय प्रेक्षक द्वारा 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा की वीएसटी, वीवीटी एवं लेखा टीम के प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रेक्षक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रेक्षक द्वारा अब तक लेखा टीम द्वारा कितना खर्च अंकित किया गया है, की भी विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही सभी टीमों को किस प्रकार से कार्य करना है तथा कैसे समन्वय बनाना है आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। चुनाव से 72 घंटे पूर्व से किस प्रकार की रणनीति बनाई जाए इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
व्यय प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि सभी टीमों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पूरी सतर्कता के साथ सभी कार्यों को संपन्न करना है, किसी भी टीम को कार्य से संबंधित यदि कोई समस्या आती है। तो वह सीधे प्रेक्षक से संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, लाइज़न ऑफिसर व्यय प्रेक्षक/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जेपी तिवारी, सहायक व्यय प्रेक्षक संजीव गुप्ता, सुधाकर यादव एवं अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

4 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

4 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

4 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

4 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

4 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

4 hours ago