Categories: Uncategorized

धूमधाम से मनाया जा रहा मां दुर्गा मंदिर सहादतपुरा मऊ का अठारहवां वार्षिकोत्सव

श्री हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ द्वारा आयोजित किया गया श्री सुंदर कांड का संगीतमय पाठ

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )मां दुर्गा मंदिर सहादतपुरा का 18वा वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत कई दिनों से शतचंडी महायज्ञ अनवरत रूप से चल रहा है ।स्थापना समारोह के अंतर्गत श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया। समिति के प्रमुख श्री चंद्र शेखर अग्रवाल द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के महा मंत्र का जाप किया गया तथा मनोज तिवारी रवि प्रकाश बरनवाल डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता तथा राजेंद्र लाला ने विभिन्न स्वरों में मनमोहक ढंग से पाठ किया। अंत में मां दुर्गा मंदिर समिति के बबलू राय आनंद गुप्ता राजू बरनवाल राजेश मद्धेशिया गुड्डू मद्धेशिया आदि ने सभी को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया ।

समिति के आनंद गुप्ता ने बताया कि आगामी 2 मार्च को यज्ञ के समापन के पश्चात मां का दिव्य श्रृंगार और महा आरती तथा भंडारा आयोजित किया जाएगा। 2 मार्च की शाम को लखनऊ ,गोरखपुर और स्थानीय कलाकारों द्वारा सजीव झांकी सजाई जाएगी। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के कर कमलों से किया जाएगा।समिति ने समग्र समाज से सपरिवार सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने की प्रार्थना किया है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अरूण वर्मा कन्हैया जायसवाल राम हरख गुप्ता प्रिंस गुप्ता कैलाश चंद जायसवाल सत्यजीत राय धनंजय वर्मा अशोक यादव संजय सर्राफ मोती लाल राघवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

4 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

12 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

12 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

12 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

12 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

12 hours ago