डीएम ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया संत कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान संत की परिनिर्वाण स्थली मगहर में आयोजित छह दिवसीय संत कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संत कबीरदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, समाधि व मजार पर पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अतिथियों का पुष्प गुच्छ व संत कबीरदास की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए जाने के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महोत्सव के सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन के लिए आयोजकगण, प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संत कबीर दास के विचारों को जीवन को उत्साहपूर्ण, सकारात्मक और खुशहाल बनाने वाला बताते हुए कहा कि मगहर सदैव आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना का केंद्र रहा है। पर्यटन की दृष्टि से भी मगहर का विशेष महत्व है। उन्होंने जनपदवासियों से पूरे महोत्सव का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव पिछले 37 वर्षों से लगातार आयोजित होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। संत कबीर दास धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और अंधविश्वास के विरोध के प्रतीक थे। मगहर में उनकी मजार और समाधि दोनों यह संदेश देती हैं कि उनके विचारों से सभी समुदाय समान रूप से प्रेरित रहे हैं। उन्होंने महोत्सव के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।
महोत्सव स्थल पर बेसिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, वन, पशुपालन, महिला कल्याण, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, बाल विकास पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं व उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर कबीर चौरा के महंत हरिशरण दास, नगर पंचायत मगहर अध्यक्ष प्रतिनिधि नुरूज्ज़मा अंसारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, कलाकार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

10 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

10 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

11 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

11 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

11 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

12 hours ago