बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ सीएम युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बैंकवार समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदनों को निस्तारित करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि स्वीकृत 112 ऋण आवेदनों, जो वितरण के लिए लंबित है, शीघ्र वितरण कर दिया जाय। अनावश्यक ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाय। गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि स्वीकृत ऋण आवेदनों का विवरण पोर्टल पर अपडेट रखा जाय।
बैठक में समीक्षा के दौरान विभिन्न बैंकों में 661 ऋण आवेदन लंबित पाए गए। जिसमें एक्सिस बैंक में 04, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 41, बैंक ऑफ़ इंडिया में 07, बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 56, केनरा बैंक में 13 , सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 17, एचडीएफसी बैंक में 100, इंडियन बैंक में 35, पंजाब नेशनल बैंक में 65, स्टेट बैंक आफ इंडिया में 251 तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया में 63 ऋण आवेदन लंबित सम्मिलित है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा एवं एलडीएम सहित बैंकर्स उपस्थित रहें। देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…