जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के प्रत्येक तल की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रह जाए और सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संचालित हों। सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कैमरों की रैम क्षमता की जानकारी ली तथा रिकॉर्डिंग में कोई बाधा न आए, इसके लिए रैम बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने वेयरहाउस तक पहुंचने वाली सड़क की खराब स्थिति पर भी संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही लॉग बुक का अवलोकन कर यह सुनिश्चित किया कि सभी गतिविधियों का सही ढंग से रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

5 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

6 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

6 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

6 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

7 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

7 hours ago