जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी ऑफिस स्थित गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर का किया निरीक्षण

शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर फीडिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश – 04 दिसंबर अंतिम तिथि

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आज नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में बनाए गए गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेंटर पर मौजूद बीएलओ, सुपरवाइजर और ऑपरेटरों को कार्य तेजी से संपादित करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र की तीनों विधानसभाओं—87-आगरा कैंट, 88-आगरा साउथ और 89-आगरा नॉर्थ—में गणना पत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन की धीमी प्रगति को देखते हुए यह विशेष केंद्र स्थापित किया गया है, जहां 40 से अधिक ऑपरेटर लगातार फीडिंग का कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने विधानसभावार गणना पत्रों के संकलन एवं डिजिटाइजेशन की जानकारी ली और शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन बीएलओ को डिजिटाइजेशन में कठिनाई आ रही थी, उन्हें चिह्नित कर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उनके फॉर्म इस केंद्र पर डिजिटाइज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरने में प्रत्येक विवरण सही और स्पष्ट रूप से भरा जाए, फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता व शुद्धता अत्यंत आवश्यक है।

मतदाताओं से अपील
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे गणना पत्र की प्रविष्टियों को ध्यानपूर्वक भरें, हस्ताक्षर करें और बीएलओ को शीघ्र उपलब्ध कराएं। यदि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या हो तो हेल्प डेस्क से सहायता लें।

उन्होंने कहा कि अंतिम दिनांक 04 दिसंबर 2025 का इंतजार न करें। यदि मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो परिवार का कोई भी सदस्य परिवार के सभी मतदाताओं के फॉर्म भरकर बीएलओ को दे सकता है। जिन हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम 09 दिसंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में सम्मिलित कर लिए जाएंगे।

मतदाता चाहे तो अपना गणना प्रपत्र voters.eci.gov.in पोर्टल से भी भर और डाउनलोड कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर सिंह, एसीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

3 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

3 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago