जिलाधिकारी ने लिया चिकित्सारत छात्रों का हालचाल, बढाया हौंसला

सभी भर्ती छात्रों का स्वास्थ्य है स्थिर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को प्रातः महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में फूड प्वाइजनिंग की घटना से प्रभावित चिकित्सारत छात्रों का हाल-चाल लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया तथा परिजनों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
सीएमएस डॉ एचके मिश्रा ने बताया कि आज प्रातः जिलाधिकारी महोदया के निरीक्षण के समय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना में फूड प्वाइजनिंग की घटना में बीमार पड़े 16 छात्र भर्ती थे। बाद में 10 छात्रों को स्वास्थ्य जाँच रिपोर्ट के आधार पर डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान समय में 6 छात्र चिकित्सारत हैं। सभी छात्रों का स्वास्थ्य स्थिर है। डीएम के निर्देशानुसार सभी छात्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामान्य आने की दशा में अन्य छात्रों को भी डिस्चार्ज किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

1 hour ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

1 hour ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago