जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता आदि का लिया गया जायजा

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण जनपद स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के 20 कमरों में दो पालियों में दिया जा रहा है, प्रशिक्षण के तृतीय दिवस 25 कार्मिक अनुपस्थित रहें, जिनकी सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा गयी है। इसी प्रकार इन सभी कार्मिकों को 09 मई 2024 को प्रशिक्षण में प्रातः 09 बजे से प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण मे प्रतिभाग करना होगा, यदि 09 मई, 2024 को भी अनुपस्थित रहते है, तो इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाई की जाएगी। इसी प्रकार मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन की आयोजित परीक्षा में कुल 17 मतदान कार्मिक असफल रहें। जिनको पुनः 09 मई 2024 को प्रशिक्षण लेना होगा, प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, असफल होने की दशा में ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही, वेतन बाधित की जाएगी, इनकी सूचना भी संबंधित कार्यालय को भेज दी गयी है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मार्ग दर्शन दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने सभी को निर्देशित किया है कि समस्त कार्मिक 9 मई 2024 को समय से प्रतिभाग करें एवं समस्त प्रक्रिया का ठीक प्रकार से संचालित कर भली-भांति जान लें। साथ ही प्रशिक्षण परीक्षा को भी उचित प्रकार से दें। आज के प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कक्षाओं में उपस्थित होकर प्रशिक्षण ले रहे हैं कार्मिकों के प्रशिक्षण को देखा एवम सुझाव दिया कि ईवीएम संचालन को अच्छी प्रकार से समझ लें। ईवीएम में आने वाली समस्या एवं उनके समाधान की भी जानकारी सभी मतदान कार्मिकों को होनी चाहिए।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा सहित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago