राप्ती नदी पर बना जर्जर पुल बना खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

डीएम के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, वैकल्पिक रूट किए गए निर्धारित

(सिद्धार्थनगर से आलोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा) डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी के तट पर स्थित लगभग 57 वर्ष पुराना पुल अब क्षेत्रवासियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण निगम लखनऊ द्वारा वर्ष 1968 में निर्मित इस पुल में गंभीर दरारें आ गई हैं। छत की बीमों में आई दरारें और जंपिंग स्प्रिंग में जंग लगने जैसी स्थितियों के चलते प्रशासन ने इसे अत्यंत जर्जर और असुरक्षित घोषित किया है।

पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने 3 अगस्त को एक आदेश जारी कर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में सोमवार की रात से ही थाना डुमरियागंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पुल पर डटे रहे और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना शुरू कर दिया।

पुल की हालत चिंताजनक
डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग पर स्थित इस पुल की छत की कई बीमों में स्पष्ट रूप से दरारें देखी जा सकती हैं। वर्षों से उचित देखरेख के अभाव में यहां सुरक्षा के तमाम उपकरण भी जंग खा चुके हैं। यह मार्ग न केवल क्षेत्रीय आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि शाहपुर मंडी और बढ़नी के रास्ते नेपाल तक जाने वाले सैकड़ों भारी वाहनों का भी प्रमुख मार्ग रहा है।

डीएम का दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज और लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें सेतु की स्थिति को बेहद जर्जर और सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक पाया गया। इसके मद्देनज़र सेतु पर तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।
वैकल्पिक रूट मैप इस प्रकार है:

  1. बस्ती से नेपाल की ओर जाने वाले भारी वाहन: मनौरी (बस्ती) से ककरहवा मार्ग होते हुए रानीगंज (बांसी), इटवा, सहियापुर मंडी और फिर बढ़नी होकर नेपाल जाएंगे।
  2. डुमरियागंज तक पहुंच चुके वाहन: बैदौला चौराहा होते हुए पथरा बाजार, बांसी, रानीगंज होकर इटवा जाएंगे।
  3. सहियापुर मंडी से जाने वाले वाहन:
    धोबहा, खुनियांव, बांसी होते हुए निकलेंगे।
  4. ढेबरुआ से आने वाले वाहन:इटवा कस्बा होकर गोल्हौरा, बांसी मार्ग से बस्ती–ककरहवा मार्ग होते हुए गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।
  5. कादिराबाद, बिथरिया और भरवठिया के वाहन:मन्नीजोत से सहियापुर, इटवा होकर बांसी की ओर रवाना होंगे।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम जनता, खासकर वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक रूट का पालन करें और पुल पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। यह कदम जनहित और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। साथ ही, पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

38 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

47 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago