आदिवासी पारधी समाज की समस्याओं को लेकर शिष्टमंडल ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाकात

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) वर्तमान समय में महाराष्ट्र सरकार का बजट सत्र मुंबई में चल रहा है। ऐसे में संपूर्ण महाराष्ट्र के कोने कोने से लोगो का शिष्टमंडल विधानभवन में संबंधित विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों से मिल रहा है। इसी कड़ी में आदिवासी पारधी महासंघ मुंबई नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार एवं कार्यकर्ताओं तथा वाशिम जिला की संगीता चव्हाण के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवल से मुलाकात की। इस दौरान मुंबई प्रदेश व नवी मुंबई आदिवासी पारधी समाज के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार ने मंत्री नरहरी झिरवल को मुंबई में आदिवासी पारधी समाज के पुनर्वसन के बारे में चर्चा की। इसके अलावा नई मुंबई के एमआईडीसी महापे पारधी वाडी घनसोली की झोपड़पट्टी का पुनर्वास करने तथा यहां मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। बता दें कि आदिवासी पारधी समाज आज भी अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। जिसके कारण यह समाज आज भी विकास की मुख्य धारा में शामिल नहीं हो पाया है। आदिवासी पारधी समाज के बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार पर कई मुद्दों पर चर्चा करने के बाद मंत्री नरहरि झिरवल ने मुंबई एवं नई मुंबई की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं संतोष पवार ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई ,नवी मुंबई के पारधी पाड़ा के लोगों का पुनर्वसन योग्य जगहों पर किया जाय। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए मुंबई में आश्रम शाला उपलब्ध कराने का सवाल भी उठाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

12 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

16 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

16 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

16 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

16 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

16 hours ago