नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली पुलिस ने बावरिया गिरोह के एक कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधी को पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी संजय उर्फ झल्लू उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है और उस पर दिल्ली, यूपी और पंजाब सहित कई राज्यों में संगठित अपराध संचालित करने के आरोप थे।
डीसीपी (क्राइम) हर्ष इंदौरा ने बताया कि संजय उर्फ झल्लू बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, झपटमारी, सेंधमारी, चोरी और Arms Act के तहत कुल 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली के आदर्श नगर थाने में दर्ज एक मामले में उसे पहले भी दोषी ठहराया जा चुका है।
ये भी पढ़ें –सिख परंपरा की अनोखी सेवा: क्यों खास है गुरुद्वारे में जूता संभालना
पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बीच ठिकाने बदलता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने नकद इनाम भी घोषित किया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब दो सप्ताह तक उसकी गतिविधियों की निगरानी की और तत्पश्चात मंडी गोबिंदगढ़ स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में संजय ने खुलासा किया कि उसने करीब दस वर्ष पहले अपने गांव के साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में लूट और झपटमारी की वारदातें शुरू की थीं। पुलिस ने बताया कि जमानत मिलने के बाद भी वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा और अदालत में पेश होना बंद कर दिया, जिसके चलते उसके खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी हुए और उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया।
फिलहाल दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद और अमरोहा में दर्ज मामलों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…
घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…
लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…
सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…
योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…