दंपति ने की समाधि लेने की कोशिश पुलिस ने जमीन से निकलवाया

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील अंतर्गत खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्दहा उर्फ प्रयागपुर में दंपत्ति ने जिंदा समाधि लेने की कोशिश की ग्रामीणों किं सुचना पर तहसील प्रशासन से लेकर खुखुन्दू थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर समझाने बुझाने लगी जिसके बाद किसी तरह दंपत्ति को जमीन से बाहर निकाला जा सका ।प्राप्त सूचना के अनुसार गुच्ची देवी और इनके पति रामनरेश कई दिनों से अपनी समाधि के लिए गढ़ढा खोद रहे थे और आज उस गढ़ढे में समाधि ले ली । यह परिवार ग्राम सभा में एक नवीन पर्ती की जमीन पर झोपड़ी डाल कर सालो से इसी जमीन पर निवास कर रहे है ।इस जमीन पर इनके चार और पटीदार है जिनको ग्राम प्रधान द्वारा पट्टा कर दिया गया लेकिन इन दिव्यांग दम्पत्ति को पट्टा नहीं किया गया । इसी जमीन पर दिनेश पुत्र फिरंगी निवासी ग्राम द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसको खाली कराने के लिए और अपने नाम पट्टा कराने की मांग को लेकर इनके द्वारा उपजिलाधिकारी सलेमपुर से लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनता दर्शन तक में अतिक्रमण को खाली कराने की गुहार लगाई गई लेकिन इनके अनुसार ग्राम प्रधान और तहसील प्रशासन की उदासीनता से न तो अतिक्रमण खाली हुआ नहीं इनके नाम से पट्टा हुआ यही नहीं ग्राम प्रधान द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि उक्कत जमीन जिसपर यह लोग सालो से निवास कर रहे है उसका पट्टा इनको छोड़ दूसरे को कर दिया जाएगा । गुच्चि देवी के पति रामनरेश दिव्यांग है इस स्थिती में इनको अपने इकलौते आशियाने के छीनने और उच्चाधिकारियों के उपेक्षा ने समाधि लेने को मजबूर कर दिया । इनके द्वारा उठाया गया कदम जिले में प्रशासनिक चूक और आम लोगो की अनदेखी को दिखाता है ।इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने कहा कि जिस भूमि के लिए इस दंपत्ति द्वारा समाधि वह भूमि सरकारी सुरक्षित नवीन परती भूमि है जो सरकारी कार्य के लिए होना है । दंपति को उनके खुद के भूमि में एक मंजिला भवन निर्माण है । इस भूमि पर दंपति को कब्जा नहीं दिया जा सकता ।

Karan Pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

21 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

24 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

2 days ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago