उपभोक्ता ने शासन-प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम के कथित अवैध कारवाई के खिलाफ मनियर कस्बा के चांँदूपाकड़ निवासी पुरन्जय शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उर्जा मंत्री को पत्र भेजकर तथा जिलाधिकारी बलिया, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय, बलिया को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है मनियर कस्बा के चाँदूपाकड़ निवासी पुरन्जय शर्मा का कहना है कि विगत कुछ माह पूर्व एक कटरा का निर्माण करवाया था और विद्युत व्यवस्था के लिए एक किलोवॉट का कामर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था जो विभागीय जाॅचोपरांत विगत नौ अप्रैल को स्वीकृत हो गया था | लेकिन उपभोक्ता के बार-बार आग्रह के बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण मीटर नही लग पाया था |इसी बीच विगत तीन सितम्बर को विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम ने उपभोक्ता पुरन्जय शर्मा के कटरा का औचक निरीक्षण किया |इस दौरान जाॅच टीम के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों से कनेक्शन के कागजात मांगे और मीटर के बारे में पूछे जिस पर एक दुकानदार ने कनेक्शन के कागजात दिखाए और मीटर न लगने के लिए विभागीय लोगों को जिम्मेदार ठहराया |लेकिन जांच टीम ने इसे नजरंदाज करते हुए मनमाने ढंग से उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी |जिसे संज्ञान में लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय, बलिया ने उपभोक्ता के खिलाफ दो लाख सैतीस हजार के अर्थदण्ड का नोटिस भेज दिया |
इस संदर्भ में मनियर विद्युत विभाग के जेई कैलाश राव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में गया है जो न्यायालय का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

54 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

1 hour ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago