बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई।बताते चले कि शनिवार को तहसील के गांधी सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व,की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
इस दौरान कुल 29 मामले अधिकारियों के समक्ष आये, जिसमे 4 मामलों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से 13,पुलिस से 9, विकास के 3 व खाद्य एवं रसद विभाग के 4 मामले देखे गए, जिसमे खाद्य एवं रसद 2 तथा राजस्व के 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 25 मामले के निस्तारण के लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, राजस्व निरीक्षक रामजी, विरेन्द्र कुमार, प्रमोद पासवान, गोविन्द, समीम अंसारी के साथ अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…