अमृत काल के पंचप्रण” की कमिश्नर ने शपथ दिलाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आजादी का अमृत महोत्सव” के समापन समारोह के अंतर्गत बुधवार से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा, मंडलायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ दिलाई।कहा की आइए हम सब मिलकर हिस्सा बनकर, अपनी भूमि से जुड़ें, वीरों को श्रद्धांजलि दें और राष्ट्र के धरोहरों के प्रति जन-जन में गौरव का भाव पैदा करें कमिश्नर कार्यालय की समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ दिलाई की
“मैं शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊँगा मै शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा।
मै शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिये हमेशा कार्य करता रहूँगा। मै शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूँगा ।
मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। मै शपथ लेता हॅू कि देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिये समर्पित रहूँगा।”इस दौरान अपर आयुक्त अजयकांत सैनी, अपर आयुक्त हरिओम शर्मा, अपर आयुक्त रामाश्रय सहित संबंधित संभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

7 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago