बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र के उदयीछपरा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब गुरुवार की सुबह गांव के एक युवक का शव गंगा के छाड़न (तेलिया नारा) में उतराया हुआ मिला। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रामकुमार यादव पुत्र विक्रमा यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रामकुमार बुधवार की शाम करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एनएच-31 के दूबेछपरा के पास रेगुलेटर के दक्षिण दिशा में गंगा के छाड़न में एक शव को उतराया हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रामकुमार यादव के रूप में की। घटना की जानकारी बैरिया थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई माखन सिंह ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…