छः दिनों से गायब व्यक्ति का शव सड़क के किनारे गड्ढे में मिला

क्षेत्र में सनसनी

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
अतरौलिया में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बगल में सड़क के किनारे पुराने भट्टे के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव उतराया हुए मिला , जब एक व्यक्ति लघुशंका हेतु गया तो उसे पानी मे शव दिखाई दिया, शव मिलने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे। स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस भी पहुँच गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश की पहचान में जुट गई। इसी दौरान मृतक के परिजन भी आ गए और शव की पहचान अंबेडकर नगर जिले के चकौता (गुलरहा) गांव निवासी राधेश्याम निषाद पुत्र रामआसरे निषाद उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई,
पुलिस द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दिया गया था।
मौके पर मृतक का भाई घनश्याम निषाद पहुंचा, उसने बताया कि राधेश्याम की हालात कुछ ठीक नहीं थी ।अतरौलिया में ही सीमा हॉस्पिटल में इसका इलाज चल रहा था। 26 सितम्बर को ही यह कहीं भाग गया था जिसकी तलाश की जा रही थी। मृतक के बड़े भाई घनश्याम ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व पत्नी नीरज के साथ उनकी शादी हुई थी। इन्होंने दो शादियां की थी जिसमें एक पत्नी इनसे मुकदमा लड़ रही है। दोनों पत्नियों से एक-एक लड़के सूरज और आदित्य हैं। यह घर पर ही रहते थे।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज
दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago