बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज बरहज में रविवार को संत बाबा गया दास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार यादव ने, मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया,और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस क्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा ने पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान समस्त अध्यापक व कर्मचारी गणों और कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों ने बाबा गया दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम में संचालन बाबूराम प्रजापति ने किया जबकि अध्यक्ष रणजीत सिंह रहे । इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में हरी प्रसाद यादव, राजेश पाण्डेय, प्रदीप कुमार जायसवाल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार यादव ने कहा कि बाबा गया दास एक महान कर्मयोगी थे । उन्होंने यहां के लोगों से सहयोग लेकर इस विशाल संस्था को खड़ा कर शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किये। वही प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा बाबा गया दास को यहां की जनता हृदय में स्थान देती हैं, बाबा राघव दास के जेल से छूटने के बाद सबसे पहले बरहज में बाबा गया दास के कहने पर इस विद्यालय प्रांगण में अपना भाषण दिया था, जिसके लिए बाबा गया दास ने नावों का पुल बनवा दिया था । बाबा गया दास के कहने पर बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार जायसवाल, संजय प्रजापति, हरिप्रसाद यादव, राम ध्यान , रमेश तिवारी इत्यादि लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में तेज बहादुर यादव, तेज नारायण यादव, राधेश्याम तिवारी, आशुतोष कुमार शुक्ला, महंत यादव, सुरेंद्र, रामधन , राजेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार, अभिमन्यु यादव, मनु मिश्रा, सुखदेव, अंजनी कुमार उपाध्याय, जीशान अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…