जिले में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवारवार को मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनायी गई। जनपद न्यायालय में जिला ने बापू व शास्त्रीजी की चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने पुलिस लाइन में नमन किया। इसके आलावा जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व स्कूल-कालेजों में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बापू व शास्त्री जी के आदर्शो पर चलकर हम देश को स्वच्छ एवं समृद्ध बना सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को पहल करने की आवश्यकता है।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी की 153 वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उल्लास के वातावरण मे मनाया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तदुपरान्त राष्ट्रगान एवं देश की एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ उपस्थित लोगों को दिलायी गयी। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय मिश्र सहित सभी अधिकारी- कर्मचारीगण एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये पुष्पंजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रट में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धान्तों एवं आदर्शों के व्यहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजली होगी।
उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से इन महापुरुषों की जीवन शैली एवं कार्यशैली से सीख लेकर उसे अपनी आदत में शुमार करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होनें महात्मा गॉधी के विचार ‘‘भारत गॉवों का देश है, गॉव की प्रगति में ही देश की प्रगति निहित है’’ को उद्धृत करते कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे, विपरित परिस्थितियों में भी इन महापुरूषों ने अपने धैर्य, साहस एवं आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा देने, देश के नागरिकों में आत्मनिर्भरता का जज्बा भरने का अनुकरणीय कार्य किया है। इसीलिए आज हम सब उन्हें महापुरुष के रूप में याद करते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ गॉधी जी की ‘‘स्वच्छता’’ के प्रति सोच का परिणाम है।
जिलाधिकारी ने विचार गोष्ठी में उपस्थित छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए प्रेरणात्मक लहजे में कहा कि लक्ष्य के प्रति लगन और मेहनत के साथ समर्पित भाव से प्रयास करने पर ही प्रसिद्धि मिलती है। छात्राओं के साथ जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारीगण एवं अन्य लोगों ने रामधुन के साथ गॉधी जी का प्रिय भजन ‘‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीता राम’’ गाया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देश, मानवता एवं समाज के हर वर्ग के सच्चे विकास के प्रति गांधीजी एवं शास्त्री जी की सोच को आज के परिवेश में वर्तमान सरकार के निर्देशन और मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से साकार किया जा रहा है।
उन्होंने विभागीय योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों से जोड़ते हुए जनपद में हो रहे कार्यों की विकासगत रूपरेखा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाना और शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति का उत्थान करना और उसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ना तथा महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों का भारत का निर्माण करने में सत्यनिष्ठा के साथ अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी जग नारायण झा, होमगार्ड कमाडेंन्ट शैलेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ0 श्वेता त्रिपाठी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के कर्मों, सिद्धान्तों और उनकी सरल जीवन शैली पर विभिन्न तरीकों और उदाहरणों प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुये वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
एक अन्य कार्यक्रम में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘‘वन्य प्राणी सप्ताह’’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मनोज कुमार सिंह ने आम का पौधा, डीएफओ जगदम्बा प्रसाद ने ऑवले का पौधा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने अमरूद का पौधा रोपित करते हुए लोगो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जे0पी0 तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं ।

Editor CP pandey

Recent Posts

लावारिस शव मिलने पर पुलिस अलर्ट,खंगाले जा रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड

झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…

30 minutes ago

अपहरण के बाद हाई-स्पीड चेज, 11 राउंड फायरिंग

रांची कचहरी चौक हिंसा: किन्नरों से मारपीट, युवक का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल…

35 minutes ago

नगर निकाय चुनाव 2026: JAC बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव

JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…

1 hour ago

पटना से पूरे बिहार तक सस्ता होगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए पूरा गणित

बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…

2 hours ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 hours ago

अपराध पर शिकंजा, नए साल का पांचवां एनकाउंटर

पटना एनकाउंटर: कुख्यात सूर्या डॉन पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती पटना (राष्ट्र की…

2 hours ago