रात भर भक्ति गीतों के साथ देवी जागरण मे झूमते रहे श्रोता

ग्राम सभा सेखुई मे आयोजित हुआ देवी जागरण

जागरण के साथ साथ मिष्ठान व फलाहार की रही व्यवस्था

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )।मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा सेखुई मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवी नवरात्रि जागरण का आयोजन मिश्रा बन्धु परिवार की ओर से विजयादशमी के अवसर पर शनिवार की रात देवी जागरण का आयोजन सेखुई मे किया गया। पूरी रात गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में आयोजन समिति द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसके बाद गायक मनोज पाण्डेय ने गणेश वंदना के गीत गजानन आ जाओ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गायक पवन राज ,निशा ,सागर राज ,आदि कलाकारों ने देवी गीत- निमिया की डाल मईया —-, हम तेरे द्वार आए हैं मां—-, ए हो थावे वाली मईया—-,चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है—-, मइया का चोला लाल-लाल—-सहित अन्य गीतों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समेत देवी गीतों का सिलसिला रातभर जारी रखा। तथा श्रोताओं को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने भगवान शिव, दुर्गा ,हनुमान ,राधा कृष्ण की झांकी समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम के साथ साथ मिष्ठान व फलाहार की भी व्यवस्था किया गया था।
कार्यक्रम संचालन में चन्द्र प्रकाश मिश्र, संतोष मिश्र , विपिन मिश्रा ,महेश्वर , जितेन्द्र चौधरी , अभिषेक मिश्रा ,उमेश चौधरी ,बिपुल मिश्र , दिलीप कुमार चौधरी , शशि पाण्डेय ,शैलेन्द्र धर दुबे, भरत चौधरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago