सिकन्दरपुर/बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार को सुबह ‘कुल’ के बाद मुस्लिम धर्मावलम्बियों के आस्था के प्रतीक हज़रत हाशिम शाह चहार जर्ब के सालाना उर्सपाक का आगाज़ हुआ।कुल में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
दाता साहब के नाम से मशहूर हज़रत हाशिम शाह चहार जर्ब का उर्स पाक हर साल इस्लामी कैलेण्डर से 11 रबीउल सानी को मोहल्ला मुड़ियापुर स्थित उनके मज़ार पाक पर आयोजित होता है।जिस में स्थानीय नगर के साथ ही क़ुर्बो ज्वार और दूरदराज के हज़ारों अकीदतमंद हाजिरी दे कर चादरपोशी करते,फातेहा पढ़ते और मिन्नतें मानते हैं। इस वर्ष आज 7 नवम्बर को 11 रबीउल सानी पड़ा है और परम्परा के अनुसार उर्सपाक का आयोजन उर्स कमेटी की जानिब से किया गया है।
कुल शरीफ में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में हाजी आले अहमद वाहिदी,हाजी शेख वसी, हाजी शेख अलीमुद्दीन,क़ारी फिरोज,मुफ़्ती साहब,हाफ़िज खुर्शीद,लतीफ अहमद,मुश्ताक़ अहमद,मोहिबुल्लाह इदरीसी,खुर्शीद नेता,फैजी अंसारी,शेख फ़ैज,जावेद इक़बाल अंसारी,मुमताज़ मेम्बर,रेयाज खां, लड्डन खां,मेराज खां, फ़िरोज़ खां ,इमाम अख्तर आदि शामिल रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…
शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…