एफएलएन प्रशिक्षण के पंचम चक्र का अंतिम दिन
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
चार दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षक द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का कक्षाकक्ष में प्रयोग करने से बच्चों का मानसिक विकास मजबूत होगा।
यह बातें बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कही। वह
दुदही बीआरसी परिसर में चल रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवें चरण के अंतिम दिन, मंगलवार को समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक बिंदु एवं विकास, विद्यालय पूर्व की तैयारी, भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने पर चर्चा की।इस दौरान प्रेम बिहारी राय, प्रणव प्रकाश गिरी, अनिल जायसवाल, अमित कुमार, माया सिंह, राजा प्रसेनजीत, शिव प्रकाश गुप्ता, अमित कुमार पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…