मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाने पर प्रशासन का विशेष फोकस

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2026 को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सूर सदन प्रेक्षागृह में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में सभी ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजरों को ड्राफ्ट रोल के आलेख्य प्रकाशन के बाद नोटिस प्रक्रिया, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा गुणवत्ता नियंत्रण के बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। आयोगीय निर्देशों के अनुसार बीएलओ बूथ स्तर पर मतदाता सूची का वाचन कराते हुए फार्म-6, 6ए, 7 और 8 प्राप्त कर रहे हैं। जिन प्रकरणों में नाम मिलान या फोटो स्पष्ट नहीं है, वहां नोटिस जारी कर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से नाम, पता, मोबाइल नंबर और दस्तावेजों की प्रामाणिकता जांच की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों से अपील की गई कि वे 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं या आवश्यक संशोधन कराएं, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध और अद्यतन रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

2 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

3 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

3 hours ago