लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में थाना लार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बलुआ गौरी में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नबी हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी बलुआ गौरी, थाना लार जनपद देवरिया के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध थाना लार में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी, ऊपनिरीक्षक राममूरत राम,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…
24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…