मास परायण के 27वें वर्ष का विश्रांति समारोह सम्पन्न

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
सांस्कृतिक विकास मंच के तत्वावधान तथा संस्था संस्थापक, पूर्व नगरसेवक दीना नाथ दूबे के मार्गदर्शन और श्रीकांत दूबे (संस्था अध्यक्ष) के नेतृृत्व में,”श्रीरामचरित मानस” के मास पारायण के “27वें” वर्ष का “विश्रांति समारोह” पावन यज्ञीय वातावरण” में श्री सत्यनाराण महापूजा, महायज्ञ, महाआरती, सुमानोहर भजन के साथ सनातन धर्म रक्षक परम पूज्य जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती (द्वारका पीठाधीश्वर) के आशीर्वचन, के साथ सम्पन्न हुआ।
इस मानस कार्यक्रम में सैकड़ों “रामायण ग्रंथ, सुंदरकाण्ड, आरती संग्रह, हनुमान चालीसा” का वितरण व विभिन्न विद्यालयों के उच्चांक प्राप्त विद्यार्थियो को पुरस्कृत कर, समाज के अनेकों विभूतियों को सद्गुरु भगवान का आशीष मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज (विभूषितद्वारका शारदा एव ज्योतिष पीठाधीश्वर) जबकि विशेष अतिथि के रूप में पंकज मिश्र (उधोजक, वरिष्ठ समाज सेवक),
आर.डी. यादव(अध्यक्ष भाजपा मुंबई प्रदेश झोपड़पट्टी विभाग),
संदीप लेले (मा. अध्यक्ष भाजपा ठाणे शहर जिला),
अशोक तिवारी(संगठक शिवसेना उद्धव उत्तर भारतीय विभाग),
भरत चौहान (मा. नगरसेवक: ठामपा ठाणे),
सुनिल गुप्ता (प्रवक्ता शिवसेना महाराष्ट्र “उद्धव”),
गुरुमुख सिंग स्यान (मा. नगरसेवक),
संजय शर्मा (महासचिव भाजपा भांडुप) मौजूद रहे।इस दिव्य अवसर पर अनेको सम्मानित अतिथियों के साथ समाज के अनेकों गणमान्य,समाज सेवक, शासन प्रशासन के अधिकारीयो ने उपस्थित होकर संस्था के कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों व नई दिशा देकर संस्था को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीकांत दूबे (अध्यक्ष सांस्कृतिक विकास मंच, व मा.प्रवक्ता : भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा), मनोज पाण्डेय, दारासिंग नेगी, कृष्ण प्रकाश तिवारी, नवीन शर्मा, फूलचंद जायसवाल, शशिकांत (रिंकू) दूबे, दिनेश पाण्डेय, बबलू तिवारी,सहित सैकड़ों गणमान्य लोगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम सफलता के लिए पूर्व नगर सेवक दीनानाथ दुबे और श्रीकांत दुबे ने सांस्कृतिक विकास मंच की तरफ से आभार व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

2 hours ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

2 hours ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

14 hours ago