देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री की 148वीं जयंती का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया के नगर पालिका सभागार में मंगलवार को रत्न प्राप्त लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती बनाई गई। लौह पुरुष के जयंती पर अतिथि के रूप में शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह पटेल तथा नरसिंह,अज्ञानी व बांका सिंह रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर आज की पीढ़ी को चलने हेतु आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नेता विजय पटेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कुर्मी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज पटेल ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक अमर चौधरी ने सभागार में उपस्थित सभी के अतिथियों के साथ राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता का शपथ दिलाया।

देवरिया की नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्रीय अखंडता के स्वरूप का वर्णन जितना भी किया जाए कम है। उन्होंने उपहार स्वरूप भुजौली कॉलोनी स्थित एक पार्क को सरदार पटेल राष्ट्रीय ओपन पार्क के रूप में देने की पेशकश की तथा कहा कि अगली बार से सरदार पटेल की जयंती वहीं से मनाई जाएगी।इस घोषणा से सभी श्रोतागण खुश होकर अलका सिंह जिंदाबाद का नारा लगाने लगे। बसपा के प्रखर वक्ता छेदी सिंह ने अपने उद्बोधन से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। सपा के पंकज वर्मा ने अपने उद्बोधन में खंड-खंड देश को अखंडता में पिरोने में उनकी भूमिका का वर्णन किया व राष्ट्रीय एकता की चर्चा की। आयोजक मंडल के सदस्य गणों में सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता तथा माला पहनाकर किया। जिसमें मुख्य रूप से परमेश्वर पटेल,अरविंद मल्ल,संतोष गुप्ता,साहिल, रामशरण सिंह,विजय रौनियार, अनिल गुप्ता,जोखन पटेल,हिमांशु सिंह, नवीन सिंह, सईदवर शिवमोहन मौर्य, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह रहे। सभी अतिथियों को इन आयोजक मंडल के लोगों ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पथरदेवा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्तमान में भाजपा नेता संजय सिंह ने अपने विचार रखें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago