ग्रामीणों में बढ़ रही आक्रोश, जिम्मेदार विभाग पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीण बोले सड़क नहीं मौत का रास्ता, फिर भी प्रशासन खामोश
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनवल से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला सोनवल- बौलिया मार्ग हादसा को दावत दे रहा है। नहर की पटरी पर बने इस मार्ग के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियां तथा नरकट आमजनों के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सोनवल से बौलिया चौराहे तक स्थिति गंभीर है। सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां घनी होने से सामने से आने वाले वाहन चालकों को रास्ता नहीं दिखता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि झाड़ियों में सांप-बिच्छू का खतरा भी बना रहता है, वहीं दृश्यता की कमी से वाहन चालक भारी परेशानी झेल रहे हैं।
यह मार्ग मधुबनी, सोनवल, पिपरा कल्याण समेत आधा दर्जन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही सड़क किनारे उगी झाड़ियां साफ नहीं कराई गईं, तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तुरंत समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह सड़क अब डर का दूसरा नाम बन चुकी है किसी भी दिन बड़ा हादसा होगा तो जिम्मेदारी किसकी होगी। झाड़ियों के चलते हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत कौशल किशोर ने कहा कि समस्या संज्ञान में नहीं थी, जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…
शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…
भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…
🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…
16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…