संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की सूचना पर भारी संख्या में कई थाने की पुलिस एवं मेंहदावल एसडीएम, लेखपाल समेत पहुंच गए और समझने-बुझाने का प्रयास करते रहे। परंतु दोनो समुदाय अपनी मांगों को लेकर समाचार लिखे जाने तक अड़े रहे।
मिली जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित करने का मामला तूल पकड़ लिया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना पर मेंहदावल एसडीएम, लेखपाल और पुलिस दोनों पक्ष को समझाने- बुझाने में लगी रही। पक्षों के अड़े रहने पर प्रशासन ने मूर्ति को अपने साथ लेते गए। ज्ञात हो कि विवाद की जड़ जमीन को दोनों पक्ष अपना बता रहे है। जिसके कारण मामला तुल पकड़ा लिया।
प्रशासन ने मूर्ति को अपने ले जाने के साथ ही चार लोगों को दंगा-फसाद में चालान कर दिया। विवादित जमीन पर काफी दिनों से मुकदमा भी चल रहा है।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…