पीएम मोदी और पुतिन के बीच टेलीफोन वार्ता, भारत-रूस साझेदारी और मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़ी ताज़ा घटनाओं की जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को पुनः रेखांकित किया। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति की समीक्षा की और आपसी सहयोग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को वर्ष के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने का मंच बनेगा।

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई “अच्छी और विस्तृत बातचीत” का उल्लेख करते हुए लिखा, “मैंने यूक्रेन पर नवीनतम घटनाक्रम से अवगत कराने के लिए उनका धन्यवाद किया। हमने अपने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मैं इस वर्ष के अंत में भारत में उनकी मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हूं।”

यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बढ़ाया है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा से भी टेलीफोन पर चर्चा की थी, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और जन-से-जन संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

4 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

4 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

4 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago