‘राहुल गांधी से ज्यादा काबिल हैं प्रियंका गांधी’— तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, दी बधाई

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी ज्यादा काबिल हैं। तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है और प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है।

प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी पर दी बधाई

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा,
“प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए हमारी ओर से ढेर सारी बधाई। मुझे लगता है कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ज्यादा काबिल हैं। वह इंदिरा गांधी जैसी दिखती हैं और उनमें इंदिरा गांधी जैसे गुण भी हैं।”

कांग्रेस पर गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के बारे में सही कहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राम विरोधी रही है और भगवान राम, कृष्ण और महादेव का अपमान करती आई है।
तेज प्रताप यादव ने कहा,
“सभी को सभी समुदायों और धर्मों का सम्मान करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में बड़ा घोटाला: 48 अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, दो साल में 6.91 करोड़ का भुगतान

उमर खालिद और शरजील इमाम पर क्या बोले?

दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा,
“अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग दंगे भड़काते हैं, हत्या या बलात्कार करते हैं, उन्हें बख्शा क्यों जाना चाहिए?”

रेखा आर्य के पति के बयान पर नाराजगी

उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के बयान पर तेज प्रताप यादव ने कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा,
“अश्लील टिप्पणी करना उनकी आदत बन गई है। ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं, बेटियों और खासकर बिहार की लड़कियों के खिलाफ इस तरह की भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।”

ये भी पढ़ें – ‘आखिरी बार बेटी को देखना चाहता हूं’: US में निकिता की हत्या के बाद हैदराबाद में रहने वाले पिता की सरकार से भावुक अपील

Karan Pandey

Recent Posts

भाजपा जिला कार्यालय पर जनसुनवाई, नेताओं ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर कराया समाधान, राजस्व, मारपीट और चोरी के मामलों पर…

3 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय पहचान से चमकेगा बलिया का सुरहा ताल, जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार बना रामसर साइट बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )

जनपद बलिया के प्रसिद्ध जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी…

9 minutes ago

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बच्चों को जहर खिलाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत

8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, आरोपी…

10 minutes ago

खान सर-रौशन सर विवाद पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- दोनों शिक्षकों को क्रिमिनल की तरह ट्रीट नहीं करना चाहिए

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। खान सर और रौशन सर से जुड़े विवाद पर पूर्णिया सांसद…

15 minutes ago

योग स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन का आधार, कैंसर रोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी: प्रो. पूनम टंडन

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय और हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ…

41 minutes ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कबीर चौरा परिसर में हुआ वटवृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, आमी नदी किनारे 50 वटवृक्ष…

46 minutes ago