ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने किया कोटे की दुकान की जांच

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीणों द्वारा तहसील दिवस पर की गई शिकायत के बाद, नायब तहसीलदार सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करने महुआरा गांव पहुँचे, इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा राशन पर अधिक धन लेने की शिकायत की गई है। विकासखंड मार्टिनगंज क्षेत्र के महुआरा खुर्द निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन राजभर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महुवारा खुर्द में चल रहे राशन की सस्ते गल्ले की दुकान की, शिकायत विकास खण्ड अधिकारी मार्टिनगंज से की गई थी। शिकायत की जांच सप्लाई स्पेक्टर संतराम के द्वारा की गई। जांच से असंतुष्ट ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर शिकायती पत्र सौंपा। शुक्रवार को नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार ने टीम गठित कर मौके की जांच की, टीम में राजस्व निरीक्षक राजित राम यादव, लेखपाल गोरख यादव, प्रवीण यादव शामिल रहे। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री रामस्वारथ राजभर भी मौजूद रहे। शिकायतकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन राजभर ने बताया कि, कोटेदार द्वारा ग्रामीणों से अधिक पैसा लिया जाता है। इसके साथ ही राशन भी कम दिया जाता है। जितनी भी शिकायतें की गई थी, जांच अधिकारी के सामने सही पायी गयी हैं। नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago