संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपक्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ एवं अवैतनिक सचिव उप्र फुटबाल एसोशिएशन के तत्वाधान में वर्ष 2023-24 में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता बरेली में आयोजित कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होनें बताया है कि प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 11 अगस्त 2023 एवं मण्डल स्तरीय, चयन/ट्रायल्स दिनांक 14 अगस्त 2023 को अमर शहीद सत्यावान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय संत कबीर नगर में समय 10:00 बजे अपने आधार कार्य, मूल निवास प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में वही बालक भाग लेने के पात्र होगे जिनका जन्म दिनांक 01 जनवरी 2010 से 31 दिसम्बर 2011 के मध्य होनी चाहिए।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…