आई टी आई मोहम्मद नगर ग्रिन्ट में जल्द ही शिक्षण कार्य शुरू,गोविंद राम

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए आई टी आई मोहम्मद नगर ग्रिन्ट विकास खण्ड में वर्तमान शैक्षिक सत्र में शैक्षिण कार्य शुरू हो जाएगा।‌ इसकी जानकारी नोडल अधिकारी व आईटीआई विशुनपुर टनटनवा के प्रधानाचार्य गोविंद राम ने दी। इस विघालय में 12 टेड में प्रशिक्षण के लिए लगभग साढ़े चार सौ छात्रों के प्रवेश के लिए उनसे आन लाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। विकास खण्ड उतरौला के ग्राम मोहम्मद नगर ग्रिन्ट में शासन ने ग्रामीण छात्रों को तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए 2013 में आईटीआई भवन का निर्माण राज्यांश योजना में सात करोड़ बारह लाख रुपए स्वीकृत किए थे। उसके बाद कार्यदाई संस्था ने भवन का निर्माण पूरा कर दिया। भवन निर्माण पूरा होने के बाद कार्यालय व छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर आदि विद्यालय में आ गए हैं। इस विद्यालय में फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, बेन्डर, टर्नर, रेफ्रिजरेटर मरम्मत, कम्प्यूटर आपरेटर, फैशन डिजाइनर,पलम्बर,पेन्टर, ड्राफ्ट मैंन समेत 12 टेडो में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस के प्रशिक्षण के लिए शासन ने 31अध्यापकों की तैनाती कर दी है।यहां पर 51 पद सृजित है। छात्रों का प्रवेश नेशनल काउंसिल आफ वोकेशनल टेडिग भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में चयनित किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

16 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

16 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

16 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

17 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

17 hours ago