शिक्षक देश का भविष्य गढ़ने का करते हैं कार्य, अपने दायित्व को अवश्य निभाएं शिक्षक

बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, जनपद स्तर पर भी बेहतर कार्य करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी एवं अध्यापकों को किया गया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय,जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में संचालित हुआ। यह कार्यक्रम लखनऊ में लोक भवन में आयोजित किया गया था।योगी आदित्यनाथ ने शैक्षिक सत्र 2025 -26 हेतु डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता मोजा, बैग ,स्वेटर, स्टेशनरी आदि के लिए ₹1200 अभिभावकों के खाते में बटन दबाकर हस्तांतरित किया। इसी कड़ी में आज कक्षा 3 से 12 तक के लिए निपुण प्लस एप का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही 38 मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय तथा 66 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया ।138 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नवनिर्मित भावनों का भी लोकार्पण किया गया‌। कुल 7409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षकों के लिए 51667 टैबलेट वितरण का भी शुभारंभ किया गया। 5228 विद्यालय में आईसीटी लैब की स्थापना का शुभारंभ किया गया। 503 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से माह दिसंबर 2024 एवं फरवरी 2025 में आकलन किए गए विद्यालयों में निपुण निकल कर आये विद्यालयों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रतीकात्मक रूप से पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। एससीईआरटी द्वारा विकसित पुस्तक सारथी एवं निरूपण का भी विमोचन माननीय मुख्यमंत्री जी, बेसिक शिक्षा मंत्री जी एवं उपमुख्यमंत्री जी ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में आमूल चूल परिवर्तन किया है। ऑपरेशन कायाकल्प से प्रारंभ होकर यह यात्रा अब मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय तक पहुंच चुकी है।उन्होंने शिक्षकों को देश का भविष्य गढ़ने वाला बताते हुए कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। यह शिक्षक की जिम्मेदारी है कि उनके आसपास गांव में कोई भी बच्चा जिसकी आयु 5 वर्ष से 14 वर्ष के बीच है स्कूल जाने से वंचित न रह जाए। इस कार्य हेतु उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम पंचायत का भी सहयोग लेने को कहा। इसके अलावा गांव में सफाई कार्यक्रमों में बेसिक शिक्षा विभाग सहयोग कर आम जनमानस में बेहतर माहौल बना सकता है। संबोधन के दौरान उन्होंने समर कैंप का भी उल्लेख किया तथा समर कैंप के माध्यम से बच्चों के प्रतिभा को निखारने हेतु प्रयास करने को कहा। इसके लिए विद्यालय, ब्लॉक, जिला मंडल एवं प्रदेश स्तर पर संबंधित विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित करने को भी कहा जिससे हुनरमंद बच्चों के प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बेसिक शिक्षा द्वारा एक नवाचार है। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता एवं नवाचार को बनाए रखें तथा बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु कार्य करें। कलेक्ट्रेट सभागर में जनपद मऊ के प्रत्येक विकासखंड से सर्वाधिक औसत उपस्थिति वाले निपुण चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। निपुण विकासखंड के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों एवं एस आर जी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी विकास खण्डों से सर्वश्रेष्ठ निपुण विद्यालय के लिए चयनित प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार , डीसी प्रशिक्षण अमित श्रीवास्तव, डीसीएमआईएस अवधेश सिंह, एसआरजी अरविंद पांडे सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अरविंद पांडे ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

31 minutes ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

32 minutes ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

33 minutes ago

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

1 hour ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

2 hours ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

2 hours ago