बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा रखें ध्यान: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर सम्पूर्ण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को न्यू पीएचसी सोमनाथ में आयोजित ‘विटामिन ए सम्पूरण’ कार्यक्रम के प्रथम चरण के बूथ का उद्घाटन किया। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बाल पोषण माह का शुभारंभ किया गया। 
      जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाया। इस मौके पर डीएम ने जिम्मेदारों को बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिये।
      जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस के सहयोग से 'विटामिन ए सम्पूरण’ कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें नौ माह से पांच साल तक बच्चों को नियमित टीकाकरण करते हुए विटामिन-ए पिलाया जाएगा। धात्री माताओं को बाल्य रोगों की रोकथाम के लिए स्तनपान और ऊपरी आहार को बढ़ावा देते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाव करना है।    
    मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ राजेश झा ने कहा  कि बाल 'विटामिन ए सम्पूरण’ कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण सत्र और वीएचएनडी सत्र में 405055 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 427 सत्र लगाए जाएंगे। 427 एएनएम के माध्यम से टीकाकरण सत्रों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 66 चिकित्साधिकारियों और 142 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। बताया कि विटामिन-ए बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बताया कि नौ माह से 12 माह और 16 माह से 24 माह के बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्र में खसरा के प्रथम व दूसरे टीके के साथ विटामिन-ए का घोल पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की खुराक बच्चों को पिलाने से उनकी इम्युनिटी बढ़ेगी। 
        जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय अभिभावकों से अपील किया कि जिनके बच्चों ने विटामिन-ए की खुराक अब तक नहीं पिया है उन्हें इस बार किसी भी हालत में विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं। इस मौके पर  सीएमएस डॉ.एचके मिश्रा ने भी बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाया।
        कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय गुप्ता, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, एमओआईसी डॉ गरिमा, यूनिसेफ़ के डीएमसी अरशद, एआरओ राकेश चंद,  सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी रहीं।
rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

2 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

4 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

4 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

4 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

4 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

15 hours ago