परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में टेबलेट वितरित

बगैर शिक्षा देश तरक्की नहीं कर सकता—- पंकज चौधरी

विभागीय सूचनाओं के संप्रेषण में होगी सहूलियत

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) ।केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अन्तर्गत सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ टैबलेट का वितरण महालक्ष्मी लॉन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल पहुंच, डिजिटल समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण और डिजिटल विभाजन को हटकर भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने की दृष्टि से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अन्तर्गत सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ शासन द्वारा टैबलेट प्राप्त कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें डिजिटल इंडिया का महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के देश तरक्की नहीं कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षको की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और शिक्षकों का स्थान कोई और नहीं ले सकता है।
उन्होंने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि टैबलेट से प्राप्त सुविधाओं का प्रयोग शिक्षण सेवा को बेहतर करने में करें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टैबलेट उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को हाईटेक तथा गुणवत्तापरख बनाना है। जिसके तहत विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए शिक्षण सामग्रीयों को बच्चो तक आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तथा विभागीय सूचनाओं के आनलाइन त्वरित कार्यवाही को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टैबलेट का वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि टैबलेट वितरण का शुभारंभ विगत माह मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था और इसी कड़ी में आज मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनपद के शिक्षकों के मध्य टैबलेट वितरण का कार्य सर्व शिक्षा अभियान के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले उन विद्यालयों को बेहद आधुनिक माना जाता था जहां कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग होता था। लेकिन आज हमारे परिषदीय स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को हम धन्यवाद देते हैं। इन टैबलेटो के माध्यम से डिजिटल इंडिया और आधुनिक शिक्षा का मिश्रण करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को टैबलेट के प्रयोग को बेहतर ढंग से करना सीख लें और सुनिश्चित करें कि इनके माध्यम से सिर्फ शिक्षण और विभागीय सूचनाओं के प्रेषण का कार्य किया जाए।
धन्यवाद ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मंत्री द्वारा सभी ब्लाकों के एक–एक शिक्षक को टैबलेट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 260 अन्य शिक्षकों को भी टैबलेट वितरण किया गया। उन्होंने बताया की प्रथम चरण में 1449 परिषदीय स्कूलों के 2737 शिक्षकों को टैबलेट का वितरण किया जाएगा। शेष को अगले चरण में टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टैबलेट वितरण का कार्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा करवाया जायेगा।
इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने केद्रीय वित्त राज्यमंत्री सहित अन्य लोगों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

14 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

15 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

15 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

15 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

15 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

16 hours ago