लक्ष्मी माता पर टिप्पणी विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्य माफी मांगें-कन्हैया लाल जायसवाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल के अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने दिवाली के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट का विरोध करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भगवान राम और रामचरितमानस विवाद के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब मां लक्ष्मी को लेकर विवादित पोस्ट किया है। उन्होंने दीपावली के मौके पर अपनी पत्नी की पूजा के साथ मां लक्ष्मी के लिए जो लिखा उसके बाद सियासी तूफान तो खड़ा हुआ ही है। यह सपा के मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर हैं।
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को सनातन विरोधी बताया।उन्होंने कहा कि सनातन विचारधारा को मिटाने का प्रयास कई वर्षों से हो रहा है।लेकिन आज तक सनातन धर्म खत्म नहीं हुआ।
कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि वो अपने धर्म विशेष पर नहीं बोल सकते हैं, तो सनातन पर बोलने का उनका कोई अधिकार नहीं है। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। हर कोई अपना धर्म मानने को स्वतंत्र है।
स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि उनके दो संकल्प हैं। पहला हिंदुओं को गाली देना और दूसरा अखिलेश यादव की लुटिया डुबाना। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग तुच्छ राजनीति के चलते हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करते हैं। लाखों-करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद द्वारा लगातार सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों, देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है.।इतना ही नहीं, वे साधु-संतों पर हमला, सनातन संस्कृति को तोड़मरोड़ कर सोशल साइट और भाषणों में पेश कर रहे हैं।जिससे करोड़ों सनातनियों को अपमान सहना पड़ रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

6 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

6 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

10 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

10 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago