स्वच्छ भारत मिशन योजना -2 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छ भारत मिशन -2.0 ग्रामीण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय की अद्यतन स्थिति, शौचालय के रेट्रोफिटिंग की प्रगति रिपोर्ट, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत की प्रगति, परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय आदि की समीक्षा हुई।
समीक्षा दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई गांव या घर शौचालय से वंचित ना रहे। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि आवास के सत्यापन के साथ साथ शौचालयों का भी सर्वे कराया जाए एवं आवास के सापेक्ष शौचालय उपलब्धता सुनिश्चित की जाने की कार्यवाही हो। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी से लिया।
शौचालय के रेट्रोफिटिंग/मरम्मतीकरण के भी निर्देश दिए गए। सी डी ओ ने कहा कि शौचालय के सर्वे हेतु पंचायत सहायक का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, खंड विकास अधिकारी द्वारा इसकी नियमित मोनिटरिंग की जाए, खंड विकास अधिकारी पंचायत सहायकों के साथ नियमित बैठक ले और दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाए।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा शत प्रतिशत प्रगति बताई गई।
सभी बी डी ओ तथा एडीओ पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की सभी सामुदायिक शौचालय ,व्यक्तिगत शौचालय को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत संतृप्त किया जाए, शौचालयों को समय से हैंडओवर किया जाए, शौचालय का रेट्रोफिटिंग भी समय से कर दिया जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, सभी खंड विकास अधिकारी गण तथा सभी सम्मानित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

10 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

10 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago