विकलांगता को मात देकर आर्म्स रेसलिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए सूर्य प्रकाश शर्मा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है.’ इस कहावत को सच किया है देवरिया जिले के दिव्‍यांग आर्म्स रेसलिंग के खिलाड़ी सूर्यप्रकाश शर्मा ने। दोनों पैरों से विकलांग सूर्य प्रकाश शर्मा आर्म रेसलिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और अपने हौसले के दम पर इस खेल में वह चार बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं। उनका कहना है कि इंसान तन से नहीं बल्कि मन से विकलांग होता है।

चार बार विश्व चैंपियन रहे हैं शर्मा

देवरिया जिले के मूड़ाडीह गांव के निवासी 31 वर्षीय सूर्य प्रकाश शर्मा जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग है। लोगों ने उनकी विकलांगता का मजाक उड़ाया। मगर उन्होंने हार नहीं मानी। बीटेक और एमबीए की डिग्री लेने के बाद शर्मा आर्म्स रेसलिंग के मैदान में उतर पड़े और अपने से मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर चार बार न केवल विश्व चैंपियनशिप जीती बल्कि गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम ऊंचा किया। शर्मा अभी तक दर्जन भर से ऊपर देशों में 45 प्रतियोगिता खेल चुके हैं। इसमें 30 खेलों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाई है।

विकलांग और मंदबुद्धि बच्चों के लिए खोलेंगे प्रशिक्षण केंद्र , निशुल्क होगा पशिक्षण

बीते सितंबर माह में ग्रीस में हुए आर्म रैसलिंग में उन्होंने पोलैंड के जाने-माने आर्म्स रेसलर को हराकर गोल्ड मेडल जीता और विश्वचपियन अपने नाम किया। सूर्य प्रकाश शर्मा का 2028 में होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटे हैं। रविवार को अपने गृह जनपद देवरिया जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इंसान अगर ठान ले तो कुछ भी कर सकता है। सूर्यपकाश अब मंद बुद्धि और विकलांग बच्चों के लिए एक विद्यालय और प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी में जुटे हैं। जहां निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सके लिए देवरिया जिले में उन्होंने जमीन भी चिंतित कर लिया है। बहुत जल्द ही वह इसे अमली जामा पहनाएंगे।

2028 में आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक की कर रहे हैं तैयारी

सूर्यपकाश ने बताया कि अभी तक वह रोमानिया, कजाकिस्तान, ग्रीस, पोलैंड समेत दर्जनों देशों में आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। अब वह 2028 में आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटे हैं। शर्मा वर्तमान में आर्म रैसलिंग के साथ-साथ फाइटिंग प्रतियोगिता में भी हाथ आजमाना चाह रहे हैं। इसके लिए वह शूटिंग कर अभ्यास कर रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

6 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

8 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

8 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

9 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

9 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

9 hours ago