सूर्य नारायण सिंह की 33 वी पुण्यतिथि मनायी गई

सूर्य नारायण सिंह ने बालिका शिक्षा की ज्योति जलाई थी -पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)।
शुक्रवार को सदर तहसील अंतर्गत भिटौली स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कालेज के संस्थापक प्रबंधक सूर्य नारायण सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद व युवा समाजसेवी क्षितिज कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद नेे कहा कि भिटौली क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में सूर्य नारायण सिंह का विशेष योगदान रहा जिसके लिए उन्होंनेे कन्या इंटर कालेज की स्थापना कर बालिका शिक्षा की ज्योति जलाई थी उनके सपनों को आज डिग्री कालेज तक की स्थापना कर उनके पुत्र शरद सिंह ने बालिका शिक्षा को और बढ़ावा दिया। विद्यालय प्रांगण में निहारिका सिंह के निर्देशन में निशुल्क चिकित्सा परीक्षण कैम्प व दवा वितरण किया गया l इस दौरान पूर्व ए आर एम इश्तियाक अहमद , छात्र-अभिभावक संघ अध्यक्ष तेजबहादुर पाण्डेय, प्रधानाचार्या मनीषा पाण्डेय प्रधानाचार्य ब्यासमुनि सिंह जी, एस. एन. पाण्डेय , प्रबंध समिति के सदस्यगण सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

7 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

9 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

9 hours ago