रेलवे साइकिल पार्किंग स्थल का किया गया औचक निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
बनारस स्टेशन के पार्किंग स्थल पर यात्रियों को होने वाली समस्याओं तथा अनियमितता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 पुष्कर सिंह रावत द्वारा बनारस स्टेशन के सेकेण्ड इन्ट्री पर स्थित दो पहिया वाहन पार्किंग का गुरुवार को प्रातः 05:00 बजे औचक जाँच किया गया। जाँच में ठेकेदार के प्रतिनिधि कर्मचारियों से पार्किंग के प्रथम छः घंटे की न्यूनतम दर पूछने पर 15 रुपया बताया गया, जो की निर्धारित दर से 5 रूपये अधिक है। गाड़ी खड़ा करने के उपरांत गलत दर अंकित पार्किंग स्लिप संख्या-21291 भी जब्त किया गया । जबकि पार्किंग ठेके के अनुबन्ध के अनुसार पार्किंग की प्रथम 6 घंटे की न्यूनतम दर 10 रूपये पूर्वनिर्धारित है ।
उक्त अनियमितताओं एवं निर्धारित शुल्क से अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए पार्किंग ठेकेदार के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है ।
ज्ञातव्य हो की बनारस एवं समकक्ष स्टेशनों के लिए प्रथम 06 घंटे तक साईकिल का पार्किंग शुल्क रु 5/- तथा मोटरसाईकिल का पार्किंग शुल्क रु 10/- है , 6 से 12 घंटे के लिए साईकिल का रु 10/- और मोटरसाईकिल का रु 15/-,12 से 24 घंटे के लिए साईकिल का रु 15/- एवं मोटर साईकिल का रु 20/- तथा 24 घंटे के बाद साईकिल का रु 15/- एवं मोटर साईकिल का रु20/- प्रतिदिन पार्किंग शुल्क देय है जबकि मासिक पाकिंग शुल्क साईकिल के लिए रु200/- तथा मोटर साईकिल के लिए रु300/- प्रतिमाह देय है ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी करें, अतिरिक्त पार्किंग शुल्क न देवें और किसी प्रकार की असुविधा होने पर सम्बंधित को सूचित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

5 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

14 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago