न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कारागार का औचक निरीक्षण

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार 29 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वेश कुमार मिश्र एवं शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया।
दौरान निरीक्षण सर्वेश कुमार मिश्र न्यायाधीश/सचिव एवं शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता की गई। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, प्रभारी जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। प्रभारी जेल अधीक्षक जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके।
इसके साथ-ही जिला कारागार बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश /सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में स्थापित की गई है जिसमें पैरा लीगल वालेंटियर नामित है, जो बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे।
इस दौरान राजेन्द्र सिंह जेलर/प्रभारी जेल अधीक्षक, रीना तिवारी उपकारापाल, अमर सिंह उपकारापाल, शशि भूषण सिंह हेड जेल वाडर, फार्माशिस्ट सुधीर कुमार शर्मा तथा जेल में निरूद्ध विचाराधीन व सिद्धदोष बंदी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

7 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

20 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago