बार बार विद्युत तार टूटने से आपूर्ति बाधित, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव

सलेमपुर क्षेत्र के बभनौली पांडेय का मामला

अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सरकार जहां विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए हर गांवों में नए केबल वाला तार लगा रही है लेकिन सलेमपुर विद्युत वितरण खण्ड के बभनौली पांडेय की हालत कुछ अलग ही है।गांव में जर्जर विद्युत तार के कारण आपूर्ति चालू होते ही तार टूट कर गिर जा रहे हैं। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है।मंगलवार की रात को एक बार फिर उसी स्थान पर आपूर्ति चालू होते ही तार टूट कर गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को देकर आपूर्ति बंद कराया।पूरी रात लोग भयंकर गर्मी में परेशान रहे इसके बुधवार को सुबह ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंच कर तार बदलने की मांग को लेकर घेराव किया। इसके बाद जेई विनोद गौंड़ व विभाग के अन्य अधिकारियों ने एक से दो दिन के अंदर तार बदलने की बात कह कर ग्रामीणों को शांत कराया। युवा नेता नीरज पांडेय ने कहा कि एक साल में करीब 20 से अधिक बार उसी स्थान पर जर्जर विद्युत तार टूट चुका है हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्दी ही तार बदल दिया जाएगा। पूरे गांव में जर्जर तार के कारण लो वोल्टेज रहता है और कहीं न कहीं तार टूटता रहता है।सपा नेता व इसी गांव के निवासी कुलदीप यादव ने कहा कि सलेमपुर चेरो रोड पर उक्त दो से तीन पोल के बीच जर्जर विद्युत तार की हालत और खराब है हर बार संयोग ठीक रहा है कि तार टूटते समय कोई व्यक्ति या वाहन चपेट में नही आया है नही तो जनहानि भी हो सकता है। घेराव करने वालों में नीरज पांडेय, कुलदीप यादव, मंटू पांडेय, अनिरुद्ध कुशवाहा, सन्तोष यादव उर्फ मूसा यादव, अभिषेक कुशवाहा, अमित शाह, दुर्गेश यादव, रिशु शर्मा, विशु कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

11 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago