देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत रामलक्षन चौकी में नव निर्मित कार्यालय भवन एवं संगोष्ठी कक्ष का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित भवन को आधुनिक, सुव्यवस्थित और जनोन्मुखी बताया तथा निर्माण कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सुसज्जित भवन पुलिस बल के कार्य को सरल और प्रभावशाली बनाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर सेवा और त्वरित न्याय मिल सकेगा। एसपी ने चौकी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पारदर्शिता के साथ जनसंपर्क करने और संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।सगोष्ठी कक्ष में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, रामलक्षन चौकी प्रभारी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित जनसमूह ने नवनिर्मित भवन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनसहयोग से संचालित अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा नशा उन्मूलन जैसे अभियानों की जानकारी दी और समाज से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग कर सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण के निर्माण में सहभागी बनें।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ…
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)23 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में बरहज…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से…