संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन/भौतिक सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा विधान सभा 312 मेहदावल, 313 खलीलाबाद तथा 314- धनघटा (अ०जा०) के अर्न्तगत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची सम्भाजन के पश्चात् तैयार कर ली गयी है, जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 08 अगस्त 2023 को कर दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिनांक 08 अगस्त, 2023 को प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची निःशुल्क निरीक्षण हेतु सम्बन्धित तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, संत कबीर नगर में उपलब्ध रहेगी। दिनांक 08 अगस्त, 2023 को प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची में यदि किसी प्रकार की आपत्ति/सुझाव हो तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय संत कबीर नगर में एक सप्ताह के अन्दर दिया जा सकता है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…