सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया 22 वा स्थापना दिवस

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा स्थित एक मैरेज हाल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 22 वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के संघर्षों को बखूबी गिनाकर पार्टी की मजबूती पर चर्चा किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर के दिशा निर्देश पर प्रदेश के हर जिलों में धूम धाम से मनाया गया। 22 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव ने कहा कि पार्टी की स्थापना 27 अक्टूबर 2002 को हुई इस दिन 27 लोगों ने मिलकर ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना किए। यही कारण है कि पार्टी के लगातार बढ़ रहे जनाधार को देखकर अधिक से अधिक संख्या में लोग देश व प्रदेश में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने कहा कि 22 वें स्थापना दिवस इस बार बहुत ही खास है पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज बिहार के सीतामढ़ी नवादा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के कार्यक्रम में तीन लाख से अधीक लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष दिलावर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही यह पार्टी आज देश स्तर पर अपनी मजबूती बनाचुकी है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गुलशेर आलम ने कहा कि यह पार्टी गरीब, शोषित वंचितों को लेकर काम करती है इसलिए इस पार्टी के प्रति लोग अपनी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। प्रदेश महासचिव बलराम कन्नौजिया ने कहा कि यह पार्टी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है अगर कार्यकर्ता ऐसे ही मेहनत करते रहे तो एक दिन प्रदेश का मुख्यमंत्री इसी पार्टी से है। कार्यक्रम को मण्डल उपाध्यक्ष गुड्डू राजभर, विधानसभा प्रभारी हाटा ध्रुवदेव राजभर, गुड्डू दुबे,डॉ एस एल सिद्दीकी, प्रिंस राजभर, चंदन राजभर, अरविंद राजभर, राकेश राजभर, एडवोकेट रामचंद्र चौहान जिला मीडिया प्रभारी रामसेवक राजभर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान गोपाल राजभर, रामसूचित राजभर, राजकुमार राजभर, सुरेन्द्र राजभर, जयविजेंद्र राजभर, अतुल पाण्डेय, अनुराग सिंह, अमित राव, सतेंद्र गुप्ता, रवि सिंह, हैदर अंसारी, राजकिशोर जायसवाल, प्रदीप शर्मा, दीपक सिंह, रंजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

9 hours ago

T20 World Cup 2026: न्यूज़ीलैंड से हारकर श्रीलंका बाहर, सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटीं

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…

9 hours ago

होली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ा तोहफा: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…

9 hours ago

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

16 hours ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

16 hours ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

16 hours ago